फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पॉलिटेक्निक की खाली सीटों पर होंगे ऑफलाइन दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज, बहेड़ी और महिला पॉलिटेक्निक सिविल लाइंस में खाली रह गई सीटों पर ऑफलाइन दाखिले होंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सीटों के लिए 22 अक्तूबर को ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के अंतिम चरण के समापन के बाद रिक्त रह गईं सीटें सोमवार को ऑनलाइन प्रदर्शित होंगी। संस्था के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। संबंधित ट्रेड के शिक्षक और डीएम की ओर से नामित प्रतिनिधि सदस्य होंगे। वर्ष 2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। जिन छात्रों ने पूर्व में किसी संस्था में प्रवेश लिया है, वे पात्र नहीं हैं। जिस पॉलिटेक्निक में सीटें खाली हैं, उस के लिए वहीं पर काउंसलिंग होगी। इसके लिए शासन ने आदेश दिए हैं।

कहां किस ट्रेड में होंगे दाखिले
संस्था ट्रेड
राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज ऑटोमोबाइल, प्रोडक्शन, सिविल, इलेक्टि्रकल
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सिविल, इलेक्ट्राॅनिक्स, पीजीडीसीए, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, एकांउटिंग
राजकीय पॉलिटेक्निक बहेड़ी यांत्रिक अभियंत्रण, टेक्सटाइल टेक्नोलाॅजी, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी

सीबीगंज में दस और महिला पॉलिटेक्निक में 25 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीट़ें संस्था के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएंगी। स्पॉट काउंसलिंग दो साल बाद हो रही है। अब तक सात राउंड काउंसलिंग हो गई है। अब आठवें चरण की काउंसलिंग 22 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक होगी। अगले दिन सीटों का आवंटन और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। - नरेंद्र कुमार, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें