फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सहमति कलम-दवात प्रतीक चिह्न हटाने पर होगा आंदोलन : पार्षद गौरव

Thu, 16 Apr 2026 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहड़ापीर स्थित श्री चित्रगुप्त चौक पर स्थापित कलम-दवात के प्रतीक चिह्न को लेकर राजनीति गरमा गई है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के पार्षद गौरव सक्सेना ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि जनहित में चौक का स्वरूप बदलने या प्रतीक चिन्ह को स्थानांतरित करने से पहले संबंधित समाज और जनप्रतिनिधियों की सहमति ली जाए। कहा कि अगर समाज की भावनाएं आहत होती है तो आंदोलन किया जाएगा। नगर आयुक्त को लिखे पत्र में पार्षद ने बताया कि समाज में शिक्षा का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से उनके द्वारा नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया था। इसके बाद यातायात विभाग से अनापत्ति प्राप्त कर नगर निगम की ही आवंटित जगह पर श्री चित्रगुप्त सेवा समिति और विभिन्न कायस्थ संगठनों के सहयोग से कलम-दवात की स्थापना कराई गई थी। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बिना सहमति के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें