फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर से स्कूल गए छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बृहस्पतिवार सुबह घर से काॅलेज के लिए निकला इंटर का छात्र रास्ते से लापता हो गया। दूसरे दिन भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर शुक्रवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी प्रेमपाल ने बताया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बिशारतगंज के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह बृहस्पतिवार सुबह सात बजे घर से विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकला था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं आने पर खोज की गई। पता चला कि वह विद्यालय पहुंचा ही नहीं। खोजबीन करने पर रंजीत के गांव मुसर्रफपुर के रास्ते गांव मिर्जापुर की ओर जाते देखे जाने की जानकारी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें