फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बिल लाने की कोई जरूरत नहीं थी : वीरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। वक्फ संशोधन बिल लाने की कोई जरूरत ही नहीं थी। देश में दंगे होने पर इसका दंश आदमी को झेलना पड़ता है। बुधवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बीडी वर्मा के आवास पर पहुंचे सपा नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद वीरपाल सिंह ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही देश में वक्फ कानून चला आ रहा था। इसके तहत मुसलमान अपनी संपत्ति दान करते थे और मुतवल्ली बनाते थे। इसमें भाजपा को क्या दिक्कत थी। यह राजनीतिक मामला था ही नहीं। इससे किसी भी पार्टी को कोई लेनादेना था ही नहीं। इस संशोधन बिल को लाकर भाजपा दूसरे समुदाय को भड़काना चाहती है। देश में हिंसा फैलाना चाहती है। इससे हिंदू एकजुट हो और भाजपा को इसका लाभ मिले। भाजपा आग से खेल रही है। यह पार्टी धन्ना सेठों की पार्टी है। इसको आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें