फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईएसआईसी से इलाज व्यय की सीमा नहीं, पर दस्तावेज पूरे हों

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों से ईएसआईसी अस्पताल के सीएमएस ने साझा की इलाज की प्रक्रिया
विज्ञापन


बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर की बैठक बृहस्पतिवार को जंक्शन रोड स्थित एक होटल में हुई। ईएसआईसी अस्पताल के सीएमएस ने इलाज प्रक्रिया की जानकारी उद्यमियों से साझा की। ताकि फैक्टरियों में कार्यरत श्रमिक दस्तावेजों के अभाव में चक्कर न काटें।
सीएमएस डॉ. गौतम चक्रवर्ती ने ईएसआईसी अस्पताल के संचालन के बारे में जानकारी दी। बताया कि ईएसआईसी में कवर कर्मचारी और उनके परिजन को बीमा योग्य रोजगार में प्रवेश करने के दिन से ही पूरी चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाती है। इसमें इलाज पर व्यय की कोई सीमा नहीं है। श्रम सलाहकार संजीव मिश्रा, अंकित मिश्रा, डाॅ. विकास पांडेय ने ईएसआईसी संबंधी अन्य जानकारी साझा की। कहा कि घर के पास डिस्पेंसरी या ईएसआईसी अस्पताल नहीं है तो निजी अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर ईएसआईसी कार्यालय से संपर्क कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्चार्ज होने पर अस्पताल के बिल का क्लेम कर सकते हैं। दस्तावेज पूरे रखें, ताकि चक्कर न काटना पड़े। इस दौरान चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, सह सचिव ऋषम दीक्षित, सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सलिल बंसल, वरिष्ठ उद्यमी दिनेश गोयल, विमल रिवाड़ी अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें