मीरगंज। ग्राम असदनगर में आठ दिन से बिजली गुल है। गांव में 26 जुलाई की सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लीलाधर शर्मा के घर के सामने लगे खंभे से लेकर नेमचंद मौर्य के घर के सामने ट्रांसफार्मर तक करीब 800 मीटर लंबी बिजली केबल धू-धू कर जल गई, तब से अब तक गांव में अंधेरा ही अंधेरा है। ग्रामीणों ने 27 जुलाई को ही एसडीओ मीरगंज को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद