फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कॉलेज में नहीं कंप्यूटर विषय, फिर भी करा दी परीक्षा, अब विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर छात्र

Sat, 20 Jan 2024 02:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज के छात्रों के लिए माइनर विषय के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन लेना परेशानी की वजह बन गया है। उनकी दो बार बैक भी लग चुकी है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा तो करवा दी, लेकिन कॉलेज में विषय न होने से मिड टर्म परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज के छात्रों के लिए माइनर विषय के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन लेना परेशानी की वजह बन गया है। उनकी दो बार बैक भी लग चुकी है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा तो करवा दी, लेकिन कॉलेज में विषय न होने से मिड टर्म परीक्षा नहीं कराई गई। समाधान की आस में सभी छात्र छह दिनों से कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक भटक रहे हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे नौ विद्यार्थियों ने बताया कि वे सभी बरेली कॉलेज में पढ़ते हैं। उन्होंने बीए, बीएससी, बीकॉम दूसरे सेमेस्टर में माइनर विषय के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन चुना था। बाद में पता चला कि कॉलेज में यह विषय पढ़ाया ही नहीं जाता है। शिकायत पर भी समाधान नहीं हुआ और विश्वविद्यालय ने इसकी मुख्य परीक्षा करवा दी गई, जिसमें वह शामिल हुए। कॉलेज में विषय न होने पर मिड टर्म परीक्षा कराने के लिए मना कर दिया गया।

कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे छात्र 
परिणाम आने पर माइनर विषय में उनकी बैक आ गई। तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद चौथे सेमेस्टर में फिर से कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की उन्होंने परीक्षा दी। फिर भी कॉलेज स्तर से मिड टर्म परीक्षा नहीं कराई गई, जिससे पुन: बैक आ गई। छात्रों के अनुसार पांचवां सेमेस्टर शुरू हो गया है। पिछले छह दिन से सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रही है। छात्रों ने कहा कि विषय चुनने के बाद कॉलेज ने ही फॉर्म अप्रूव किया था।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीनम सक्सेना ने बताया कि कॉलेज में माइनर विषय के रूप में कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं पढ़ाया जाता है। छात्रों ने स्वयं विषय चुने थे। समस्या सामने आई तो शुरुआत में कई छात्रों के विषय भी बदलवाए गए थे। इनकी समस्या का हल विश्वविद्यालय स्तर से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें