फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन बाद तेज बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने दो दिन के बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दो दिन के बाद झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें