फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला मेला के आयोजन पर संकट, सेना से नहीं मिली अनुमति

Thu, 26 Sep 2024 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सेना की जमीन पर लगने वाले रामलीला मेला के लिए इस बार अब तक अनुमति नहीं मिली है। इसको लेकर आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मेला में दुकानदार पहुंचने लगे हैं, अनुमति न मिलने को लेकर वह परेशान हैं। बुधवार को सामान वाहनों से उतार रहे कुछ व्यापारियों को पुलिस ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन

रामलीला मेला का आयोजन हर साल रामलीला सोसाइटी कराती है। आयोजन सेना की जमीन पर होता है। इसके लिए अनुमति ली जाती है। इस बार अब तक सेना की ओर से आयोजन के लिए अनुमति नहीं मिली है। इसको लेकर व्यापारी दुविधा में हैं। अनुमति न होने की बात कहकर पुलिस उन्हें दुकान नहीं लगाने दे रही। मेला में मौत का कुआं, तरह-तरह के झूले लगाने वाले भी परेशान हैं।
क्षेत्र में भी आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाए हैं। मामले में रामलीला सोसाइटी के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह गंगवार ने बताया कि सेना के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। अब तक अनुमति नहीं मिली। उम्मीद है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। मेला का शुभारंभ 28 सितंबर को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें