फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बदमाशों का क्या था प्लान: देर रात एक घर के पहले तोड़े शीशे, फिर फायरिंग करते हुए भाग निकले, दहशत में लोग

Mon, 12 Sep 2022 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार और पड़ोस के लोगों ने दहशत में पूरी रात जागकर काटी। वहीं बारादरी इलाके की सुपर सिटी कॉलोनी में भी दो घरों के बंद दरवाजे फांदकर चोर साइकिल ले उड़े। लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात इज्जतनगर की आशुतोष सिटी में दहशत फैला दी। रात करीब 12:30 बजे एक घर के शीशे तोड़ने के बाद वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित परिवार और पड़ोस के लोगों ने दहशत में पूरी रात जागकर काटी। बारादरी इलाके की सुपर सिटी कॉलोनी में भी दो घरों के बंद दरवाजे फांदकर चोर साइकिल ले उड़े। दोनों मामलों की पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन

आशुतोष सिटी में रहने वाली कमलजीत कौर ने बताया कि वह अपने कमरे में और बच्चे बाहर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे किसी ने बाहर से भारी चीज फेंककर उनके घर के शीशे तोड़ दिए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आंख खुली तो डर के मारे वह बच्चों को अंदर ले गईं। इसी बीच बाहर मौजूद लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद आसपास के कई लोग जागकर घरों के बाहर आ गए। तब तक बदमाश भाग निकले थे।
विज्ञापन

कमलजीत कौर ने बताया कि इससे उनके परिवार के साथ आसपड़ोस के कई लोग भी पूरी रात दहशत की वजह से जागते रहे। कमलजीत ने मामले की लिखित शिकायत चौकी बैरियर पुलिस से की है। उधर, बारादरी इलाके की सुपर सिटी कॉलोनी में मध्यरात्रि आए चोरों ने कामिनी झा और अनिल कुमार के घर के बंद गेट फांदे और साइकिल चुरा ले गए। सुबह सीसीटीवी के फुटेज देखने से पता चला कि दरवाजा फंदकर घुसे चोर साइकिल चुराकर ले गए हैं। लोगों ने रुहेलखंड पुलिस चौकी में फुटेज सौंपते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें