फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक ही रात में पांच घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अमीरनगर। क्षेत्र के गांव देविहाना में रविवार की रात चोरों ने पांच घरों से नकदी, जेवर और कपडों सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव देविहाना निवासी विपिन पाल के यहां चोर पीछे से कमरे की छत पर चढ़कर मकान के अंदर घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 80 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर ले गए और संदूक को छत पर छोड़ दिया। विपिन कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ पड़ोस के कमरे में सो रहे थे।
दो बजे आंख खुली तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है। चोरों ने इसी गांव के रामसागर के यहां से भी हजारों का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा हरप्रीत सिंह के यहां कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर चोर जेवर चुरा ले गए। यहीं के वीरपाल मौर्य के यहां भी चोर मकान के साइड में लगे दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदूक में रखे आठ हजार रुपये, सोने की झुमकी, पैंडल और पायल चुरा ले गए संदूक को वहीं बगल में छोड़ गए। इसी गांव के बब्लू कुमार के यहां भी 10 हजार रुपये नकद, साइकिल, कपड़े ले गए पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें