पुलिस चौकी के समीप खड़ी कार चोरी, मोहल्ला लठैता और मनौना गांव का है मामला
आंवला। बुधवार की रात बंद मकान में ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी करने व दो अलग-अलग स्थानों से महंगी कारें चोरी करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। मोहल्ला लठैता निवासी भास्कर सिंह ने बताया कि बालाजी धाम कॉलोनी में उनका मकान है। बुधवार रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घुस आए और मकान से लाखों के जेवरात व सामान चुराकर फरार हो गए। इसके अलावा मनौना गांव निवासी शिवकुमार सिंह ने बताया कि उनकी कार पुलिस चौकी के समीप खड़ी थी, जिसे रात में चोर चुराकर ले गए। वहीं, एक अन्य घटना में लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप रहने वाले यशपाल सिंह ने भी चोरों के खिलाफ रात में घर के बाहर खड़ी कार चुराकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों घटनाएं सीसी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद