फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य आरक्षी के घर से नकदी समेत आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सभी लोग गए थे लखनऊ, तब दिया गया वारदात को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोजीपुरा। पीलीभीत में तैनात मुख्य आरक्षी के माॅर्डन विलेज स्थित घर से चोर नकदी समेत आठ लाख का सामान लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी में चोर कैद हुए हैं, मगर चेहरा साफ न आ जाने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के एल्डिको कॉलोनी के पास माॅर्डन विलेज में पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर पीलीभीत में तैनात रोशन लाल का घर है। घर पर दीवान की पत्नी मीना देवी बच्चों के साथ रहती हैं। रोशन लाल की छोटी बेटी दीक्षा पीलिया रोग से पीड़ित है। उसका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। रोशन लाल की विवाहित पुत्री सिंधू भी घर आई थीं। सभी लोग 12 मई को दीक्षा को देखने के लिए लखनऊ गए हुए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। देर रात चोर छत के माध्यम से घर में घुस आए। पचास हजार की नकदी व साढ़े सात लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरक्षी रोशन लाल की पत्नी मीना देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें