फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नरखेड़ा में घर से नकदी और सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही क्षेत्र के गांव नरखेड़ा में मंगलवार की रात चोर ग्रामीण के घर में घुसकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित की आंख खुली तो सामान इधर-उधर पड़ा देख चोरी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित सत्यपाल निवासी नरखेड़ा, थाना शाही ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने घर में परिवार सहित सो रहे थे। उनका फोन चार्जिंग पर लगा था। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में घुसकर फोन, अल्मारी में रखीं एक जोड़ी चांदी की पायलें, 10 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें