फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भागवत कथा सुनने गई महिला के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भागवत कथा सुनने गई महिला के घर से चोर जेवर व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। अब महिला ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव टियूला निवासी कमलेश पत्नी वेद प्रकाश 15 जून को शीशगढ़ रोड स्थित सिद्ध बाबा धर्म स्थल पर चल रही भागवत कथा सुनने गई थीं, जब वह वापस लौटी तो संदूक का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 80 हजार रुपये, सोने के कुछ आभूषण गायब थे। घर में बेटे का कुछ पता नहीं था। शाम को बेटा अर्धबेहोशी की हालत में वापस आया और बताया कि गांव के ही तीन लोग उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। महिला का आरोप है कि तीनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो वे उसके बेटे को बिलासपुर अगवा कर ले गए। जैसे-जैसे बेटे को घर लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें