बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के बलेई भगवंतपुर गांव में रविवार रात चोर पंचायत घर एवं देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। तहरीर मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
ग्राम प्रधान पूरनलाल के अनुसार गांव की आबादी के बीच ग्राम पंचायत सचिवालय बना हुआ है। रविवार रात चोर पंचायत घर का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बैटरी, एक बोर्ड के सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं पास में देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी देशी शराब की 14 पेटी चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद