भमोरा। तमंचा व पेटी के साथ युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पांच दिन बाद छोड़ दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बमियाना निवासी शमशेर का एक फोटो तमंचा व गले में कारतूस की पेटी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। अधिकारियों के आदेश पर भमोरा पुलिस ने शमशेर के घर दबिश दी, लेकिन शमशेर नहीं मिला। दबाव बनाने के लिए उसके बहनोई को थाने ले आई। 26 जून को शमशेर थाने में हाजिर हो गया। बताया कि कई वर्ष पूर्व में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था, जहां ठेकेदार की बंदूक व पेटी के साथ उसने फोटो खींच लिया था। 22 जून को भाई की बरात वाले दिन वह यह फोटो अपनी डीपी पर लगा लिया था। लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है।
इधर, थाना अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। दोषी होने पर आरोपी को बुला लिया जाएगा।