बिशारतगंज। मजदूरी के रुपये मांगने पर मजदूर को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। सीएचसी मझगवां में इलाजरत घायल को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव नौहारा हसनपुर निवासी राजपाल मौर्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार शाम उनका बड़ा पुत्र छत्रपाल पड़ोस में रहने वाले सुनील से मजदूरी के रुपये मांगने गया था। सुनील ने रुपये देने से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर सुनील ने अपने तीन अन्य भाइयों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से छत्रपाल पर हमलावर हो गया, जिसमें छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद