फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर को अगवा कर ले जा रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किशोर को पटरी की तरफ सुनसान इलाके में ले जा रहे बच्चा चोर को भीड़ ने पकड़कर किला पुलिस के हवाले किया था। थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने चोर को शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। अब एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केला बाग निवासी रामभजन ने बताया कि उनका दस वर्षीय नाती हर्षित उर्फ समर किला फाटक के पास दही लेने गया था। वहां से अनजान युवक हर्षित को पकड़कर रेलवे लाइन की तरफ सुनसान इलाके में ले जाने लगा। हर्षित ने शोर मचाया तो कई लोग पहुंच गए। भीड़ ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम शकील है और वह इस्लामनगर, थाना मिलक, जिला रामपुर का रहने वाला है। शकील ने यह भी बताया कि वह ऐसे बच्चों को पकड़कर ले जाता है और उन्हें बेच देता है। बेचने में असफल रहने पर बच्चों की हत्या कर देता है। यह सुनकर लोग हैरत में पड़ गए। वह शकील को किला थाने ले गए। किला थाने में रामभजन ने उसी दिन तहरीर दी पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय शकील का शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया। रामभजन के मुताबिक अब शकील हर्षित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। रामभजन से एसएसपी से शिकायत की तो एसएसपी के आदेश पर किला थाने में शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें