रिठौरा। बाइक-टेंपो भिड़ंत में सोमवार को घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला खाता का सचिन (18) दोस्त चेना मुरारपुर के प्रेम सिंह (20) के साथ बाइक से जा रहा था। भंडसर रोड पर दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के सामने बाइक टेंपो से भिड़ गई। इसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को सचिन की मौत हो गई। वह पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। इधर, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव बड़ी बिहार निवासी अफजल, साथी नदीम के साथ रिठौरा बाजार में सब्जी खरीदने आया था। लौटते समय नकटिया पुल के समीप उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल भिजवाया। संवाद