फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचा था युवक, मारपीट के बाद खुदकुशी की

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक मोहित कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
क्योलड़िया/नवाबगंज: ससुराल में पत्नी की विदा कराने पहुंचे युवक का ससुरालियों से मारपीट हो गया। इससे नाराज युवक पत्नी की बिना विदा कराए ही लौट आया। घर आकर युवक ने अमरूद के पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनाें ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क्योलड़िया के सिठौरा गांव के मोहित कुमार (24) वर्ष का विवाह थाना नवाबगंज के पछुआ गांव की किरन के साथ 2021 में हुआ था। किरन की शादी के बाद से ही परिजन उत्तराखंड के थाना किच्छा क्षेत्र के मोहल्ला में रहने लगे। शादी के कुछ समय तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति और पत्नी के बीच अनबन होने लगी।
रविवार को मोहित अपने पत्नी किरन की विदा कराने ससुराल गया था, जहां ससुरालियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे मोहित पत्नी की विदा कराए बिना ही घर लौट आया। नाराज मोहित ने गांव के बाहर नाले पर लगे अमरूद के पेड़ पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मोहित के पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें