फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चरित्र पर उठे सवाल तो युवक ने दे दी जान

Tue, 13 Jun 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव में सोमवार को संजय (34) पुत्र लाल सिंह का शव फंदे से लटका मिला। मां ने गांव के दो लोगों पर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही थी। इसको लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में मां उर्मिला देवी ने बताया कि रविवार को संजय के नवजात बेटे का नामकरण संस्कार था। इस दौरान मोहल्ले वालों को दावत दी गई थी। गांव की रहने वाली एक मासूम बच्ची भी समारोह में आई थी। खाना खिलाने के बाद बेटे ने उसे घर भेज दिया। गांव के लोगों ने छेड़खानी का फर्जी आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस जांच के लिए उसके घर भी पहुंची थी।
उर्मिला के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने बेटे संजय को थाने भेजने के लिए कहा था। इसके बाद से वह तनाव में था। देर रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने शव लटकते देखा। उर्मिला ने बताया कि आरोपी पहले भी गांव के कई लोगों की फर्जी शिकायत कर उनसे वसूली कर चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
शव मिलने की सूचना पर गांव गया था। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - श्रवण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें