फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। 18 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। शाही थाना क्षेत्र के गांव रसूलिया निवासी रमेश कुमार कोरी (22) एएनए काॅलेज के पास बन रही गोशाला में राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। सोमवार सुबह वह घर से काम करने के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। भिटौरा रेलवे स्टेशन के पूरब करीब 50 मीटर की दूरी पर डाउन ट्रैक पर गुजर रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के आगे कूद गए। इससे उनकी जान चली गई। लोको पायलट गिरधारी लाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पड़ोसी महेंद्र पाल गंगवार ने बताया कि रमेश की 18 दिन पहले बहेड़ी इलाके के गांव परशुपुरा में शादी हुई थी। घर में कोई क्लेश नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें