फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक अनिल का फाइल फोटो - फोटो : kathua
विज्ञापन
रामनगर। एक युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव तिगराखानपुर के 28 वर्षीय युवक अनिल मंगलवार देर रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार को उसका शव खेत पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मोर सिंह के तीन बेटे हैं। मृतक बीच के नंबर का था। कोतवाल आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें