बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के शिव गार्डन कॉलोनी डोहरा रोड निवासी सौरभ सागर ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सौरभ का शव घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में लोहे के एंगल से चादर के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने के बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद