फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस दिन बाद भी नहीं हटाई कटे पेड़ों की लकड़ी

Fri, 04 Aug 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की पॉश राजेंद्र नगर कॉलोनी के पार्क में 19 जुलाई को साजिशन काटे गए हरे पेड़ों की लकड़ी 10 दिन के बाद भी नहीं हटाई गई है। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम और वन विभाग से मांग की थी कि जल्द लकड़ी हटाई जाए, ताकि वह यहां पौधरोपण कर सकें। अब तक लकड़ी न हटाए जाने पर लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द लकड़ी हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर ब्लॉक ए के पार्क में पार्षद सतीश चंद्र कातिब के इशारे पर हरे पेड़ काट दिए गए थे। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर वन विभाग की ओर से तो जुर्माना की कार्रवाई कर दी गई, लेकिन नगर निगम की ओर से न तो अब तक कार्रवाई की गई है और न पेड़ों की लकड़ी हटाई गई है। हालांकि, इस बीच पार्षद ने एक वीडियो संदेश के जरिये सफाई भी दी थी।
नगर निगम से भी लकड़ी हटवाने की मांग करते हुए पार्क में पौधेरोपण की बात कही थी। इसके बाद पार्षद ने भी इस ओर मुंडकर नहीं देखा। कॉलोनी निवासी साधना, नेहा, शशि, आलोक आदि का कहना है कि नगर निगम से दो बार लिखित में पार्क से लकड़ी हटवाने की मांग की जा चुकी है। अब फिर से मांग की गई है। पार्षद से भी संपर्क किया गया।
विज्ञापन






फोटो-

हरित पट्टिका दूर की बात, कई स्थानों पर नष्ट कर दिए पौधे
बरेली। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर तैयार की जा रही हरित पटि्टका के पौधे पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं। सड़क के बीच डिवाइडर और दोनों ओर हरित पट्टिका के लिए बनाए गए स्थानों पर पौधे नष्ट कर अतिक्रमण कर लिया गया है। श्यामगंज फल मंडी के पास डिवाइडर का इस्तेमाल ठेला-खोमचा वाले सामान रखने के लिए कर रहे हैं। श्यामगंज से सेटेलाइट बस अड्डा तक सड़क के दोनों ओर ज्यादातर स्थानों पर पट्टिका का स्थान ही तहस-नहस कर दिया गया है। कहीं वर्कशॉप चलाने वालों तो कहीं पर होटल और टायर पंचर की दुकानें चलाने वाले हरित पट्टिका के पौधों को निकल गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें