बिशारतगंज। पति के साथ बाइक से बरेली जाते समय रविवार को रामगंगा में छलांग लगाने वाली महिला का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। थाना भमोरा के गांव बिहारीपुर निवासी अंकुर यादव अपनी पत्नी अनुराधा के साथ बाइक से रविवार को बरेली जा रहे थे। पत्नी अनुराधा ने गंगा में पैसे चढ़ाने की बात कहकर बाइक रुकवाई और पुल से गंगा में छलांग लगा दी। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को भी महिला की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।