फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम को दौड़ाया

Sun, 31 Dec 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला ऊंचा में चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में नगर पालिका परिषद के एक सभासद सहित 30 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने सभासद और उसके साथी को हिरासत में लिया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब सात बजे विजिलेंस की टीम चेकिंग करने के लिए मोहल्ला ऊंचा पहुंची थी। चेकिंग के दौरान सभासद मोहल्ले के कई लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम का घेराव कर दिया। बहस के बीच भीड़ हमलावर हो गई। अभद्रता की गई। टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे-तैसे वह लोग थाने पहुंचे।
पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभासद व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। कई घंटे पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ा गया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने सभासद सहित 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं, सभासद का कहना है कि टीम ने घर में रखा आभूषण चुराया है। इसका विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें