फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को पीट पीटकर मार डाला

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
फरीदपुर। 
विज्ञापन
The victim was beaten to death by the victim - फोटो : The victim was beaten to death by the victim
विज्ञापन
मामूली रंजिश में ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नहर के पास से शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ले दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। धूम सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। फरीदपुर के गांव बंजरिया निवासी 50 वर्षीय धूम सिंह शराब पीने का आदि था। धूम सिंह बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे घर से निकला था, लेकिन रात तक घर पर वापस नहीं आया। परिवारवालों को चिंता हुई और धूम सिंह की तलाश शुरू कर दी। बताते हैं कि रात में कोई सुराग न मिलने पर परिवारवालों ने उसकी शुक्रवार सुबह फिर तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब साढे़ आठ बजे कंजर गौटियां नहर के पास धूम सिंह का शव पड़ा हुुआ मिला। इसकी सूचना तत्काल फरीदपुर कोतवाली में दी गई। एसएसआई बच्चू सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धूम सिंह के पुत्र रतन पाल का आरोप है कि उसके पिता की हत्या किशुन लाल और फूल ने मारपीट कर कर दी। रतन पाल का कहना है कि उसके पिता शराब पीते थे। इसलिए वह कंजर गौटियां में आते जाते थे और फूल सिंह तथा किशुन लाल को अच्छा नहीं लगता था इसलिए ही दोनों ने धूम सिंह की हत्या कर दी। एसएसआई बच्चू सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। धूम सिंह की मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, फारेंसिक एक्सपर्ट की जांच में पाया गया कि धूम सिंह की खाल काफी झुलस गई थी। उसकी मौत बृहस्पतिवार को ही हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें