फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक चालक ने मां की साड़ी से लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र के मोहल्ला जसौली निवासी ट्रक चालक रवि कश्यप (19) ने सोमवार तड़के मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मिले पिता दिनेश ने बताया कि रविवार रात रवि अचानक घर की अलमारी से मां की साड़ी निकालकर ले गया था। मां जानकी ने उससे पूछा और पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे में छिप गया। कुछ देर बाद पड़ोस की छत के सहारे बिजली के पोल से उसी साड़ी से रवि का शव लटका मिला। रवि पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था और ट्रक चलाता था। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है, लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें