फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गई महिला को बाघ ने मार डाला

सार

  • एक साल के भीतर बर्दिया पार्क में आठ लोगों की जान ले चुका है बाघ
  • बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क में काफी दूर मिला महिला का अधखाया शव
विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनगढ़ी(नेपाल)। कैलाली जिले से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क में घास काटने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। फरवरी में भी बाघ एक महिला को मार चुका है।पार्क के वार्डेन विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ ने बताया कि बुधवार अपराह्न दो बजे जिले के मधुवन नगर पालिका वार्ड कोठिया घाट और समझना के जंगल में कई महिलाएं घास काटने गईं थीं। कोठिया गांव निवासी रीना सुनार (27) पर बाघ ने हमला किया और उसे जंगल में खींच ले गया और मार डाला। सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों ने हाथी दल के साथ जंगल में महिला की तलाश की। काफी दूर जाकर जंगल में महिला का क्षत-विक्षत अधखाया शव बरामद हुआ, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यहां बता दें कि फरवरी में बाइक से जा रही एक महिला को बाघ खींच ले गया था और उसे मौत के घाट उतार दिया था। एक साल में बर्दिया पार्क के अंतर्गत बाघ आठ लोगों की जान ले चुका है, जिससे लोगों में दहशत है। उधर, पार्क प्रशासन ने सामुदायिक वन और पार्क क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों के जंगल में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें