फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठग ने युवक के खाते से 1.86 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। साइबर ठग ने मरीज का नंबर लगाने के नाम पर एक युवक के खाते से 1.86 लाख रुपये उड़ा दिए। युवक ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर करने के बाद सोमवार को ठगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। ग्राम मूसापुर उर्फ घटगांव निवासी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को उसके पास अंजान कॉल आई, जिसमें आरोपी ने कहा कि वह उनको एक फाइल भेज रहा है। इस पर आप अपने मरीज का नाम लिखकर भेज दो, जिससे वह मरीज का नंबर अस्पताल में लगवा देंगे। इसके बाद उन्होंने उस फाइल पर मरीज का नाम लिखकर भेज दिया। युवक का कहना है कि इसके बाद उसका फोन हैक हो गया। साइबर ठग ने बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें