फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता हुईं तीनों बहनें नानी के घर में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। घर से लापता तीन बहनें अपनी नानी के घर में मिल गईं। पुलिस में तीनों बहनों के बयान दर्ज किए हैं। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि परिचित युवक उनकी तीनों पुत्रियों को ले गया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात पुलिस ने तीनों किशोरियों को उनकी नानी के घर से खोज निकाला। किशोरियों ने बताया कि उनके पिता ने उनको डांटा था। इसलिए वह घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के बयान व मेडिकल के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें