फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेश नहीं हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष, कोर्ट ने एसएसपी सीतापुर को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बलवा के मामले में गवाही के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष शेरगढ़ अखिलेश यादव के पेश न होने पर कोर्ट ने एसएसपी सीतापुर को निर्देशित किया है कि वह 17 अक्तूबर को उनकी कोर्ट में पेशी सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

शेरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2015 में अहमद हुसैन आदि के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। विवेचना के बाद तत्कालीन एसओ अखिलेश यादव ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या नौ अविनाश कुमार सिंह कर रहे हैं। बार-बार नोटिस के बाद भी विवेचक कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनकी तैनाती फिलहाल सीतापुर में है। अब कोर्ट ने एसएसपी सीतापुर को निर्देशित किया है कि वह उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें