आंवला।
बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चल रहे अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीण ने हमला कर दिया। जान बचाकर टीम लौटी और थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि रामनगर निवासी मुन्ना लाल पर निजी नलकूप का दाे लाख रुपये का बिल बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब बकाया राशि जमा नहीं की गई तो कनेक्शन काटने के लिए टीम बुधवार को मौके पर पहुंची तो आरोपी ने गाली देते हुए फावड़े से हमला कर दिया। हालांकि वे बच निकले। पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद