फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजनूपुर में बकाया वसूलने गई टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बिजली का बकाया वसूलने गए अमीन व अन्य कर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आंवला तहसील के राजस्व संग्रह अमीन आरिफ अली ने बताया कि एसडीएम आंवला के आदेश पर चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली अभियान के तहत बुधवार को वह अपनी टीम के साथ मजनूपुर गांव में विद्युत बकाया वसूली के लिए गए थे। गांव निवासी हबीव हुसैन पर 28,525 रुपये की बकाया है। बकाया का तकादा करने पर बकायादार के पुत्र आसिफ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर संग्रह सेवक के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। गांव के छह से सात अज्ञात लोगों को बुलाकर टीम पर चाकू व धारदार चीजों से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह अपने आप को बचाकर टीम गांव से भागी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें