फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: छुट्टा पशुओं को पकड़ने पहुंची टीम ने मांगे रुपये, ऑडियो वायरल

Sat, 11 Feb 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद नगर निगम की टीम क्षेत्र के गांव टियूलिया में छुट्टा पशुओं को पकड़ने पहुंची। बिना पशुओं को पकड़े ही लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने पशुओं को पकड़ने के बदले प्रति पशु रुपयों की मांग की। टियूलिया गांव पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार का पैतृक गांव है। यहां बड़ी संख्या में छुट्टा पशु हैं। पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फरियाद की थी। नगर निगम के एक कर्मचारी और एक ग्रामीण के बीच पशुओं को पकड़ने को लेकर हुई बात का दो ऑडियो भी वायरल हुआ है। एक ऑडियो में नगर निगम कर्मचारी चाय-पानी के नाम पर रुपये मांग रहा है। जबकि दूसरे ऑडियो में कर्मचारी और ग्रामीण के बीच रिश्वत की बात को लेकर तकरार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें