फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीम ने चस्पा किया नोटिस, कॉलेज प्रबंधन ने फड़वा दिया

Sat, 17 Aug 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। खुसरो कॉलेज में डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने व फीस वसूलने का मामला तूल पकड़ गया है। स्थानीय पुलिस से दोस्ती की बदौलत कॉलेज प्रबंधन ने जांच टीम का चस्पा किया नोटिस ही फड़वा दिया। टीम ने डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने मामले में एसडीएम मीरगंज (न्यायिक) राम जनम यादव व राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट तलब की थी। शुक्रवार को टीम जब जांच करने पहुंची तो कॉलेज प्रबंधन ने न तो सहयोग किया और न ही प्रपत्र दिखाए। टीम ने आठ बिंदुओं पर कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा। साथ ही नोटिस भी चस्पा किया। आरोप है कि टीम के जाते ही इसे कॉलेज प्रबंधन ने फड़वा दिया।
टीम ने कालेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी व खुसरो आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं डी-फार्मा पैरा मेडिकल कोर्स के इंचार्ज विश्वनाथ शर्मा को नोटिस देकर 17 अगस्त की सुबह 11 बजे तक राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज में टीम के समक्ष प्रस्तुत होकर जवाब देने को कहा है। जबकि कॉलेज से संबंधित अन्य तीनों लोगों ने शुक्रवार को ही अपना लिखित जवाब दे दिया जिसमें चेयरमैन व उनके बेटे घिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो ले चुके हम, कोई फर्क नहीं
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने एक नोटिस खुसरो आईटीआई के प्रधानाचार्य व डी फार्मा पैरामेडिकल कोर्स के इंचार्ज विश्वनाथ शर्मा को रिसीव करा दिया है। खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी का नोटिस किसी ने भी रिसीव करने से मना कर दिया तो उसे कॉलेज गेट पर चस्पा कर दिया था। चस्पा नोटिस का फोटो भी खिंचवा लिया था। अगर नोटिस को फाड़ा गया है तो कॉलेज प्रबंधन जाने, हमने तो शनिवार सुबह तक प्रबंधन को पक्ष रखने का समय दिया है। पक्ष मिला या नहीं, उसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।

ये था मामला
खुसरो कॉलेज प्रबंधन ने डी-फार्मा का कोर्स कराने के नाम पर करीब चार सौ बच्चों से फीस वसूलकर उन्हें फर्जी प्रमाणपत्र दे दिए थे। जब छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर रिपोर्ट कराने को शिकायत की तो कॉलेज प्रबंधन ने थाना पुलिस से संबंधों के दम पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पल्ला झाड़ लिया। छात्रों ने विरोध में कॉलेज व थाने जाकर जमकर हंगामा किया। एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने इंस्पेक्टर सीबीगंज की फटकार लगाई।

चेयरमैन दे रहे गोलमोल जवाब
कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी फर्जीवाड़े में घिरने के बाद से जांच टीम और मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उनसे रुपया कॉलेज प्रबंधन ने लिया है तो विवि या डिग्री की वैधता देखने की जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की थी। ऐसे में रिपोर्ट और वसूली प्रबंधन से ही होनी चाहिए। वहीं जाफरी ने पहले ही दिन पत्रकारों से कहा था कि कॉलेज प्रबंधन की इसमें कोई गलती नहीं है। अब उन्होंने मोबाइल फोन ही स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें