फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से हारी बरेली की टीम

Fri, 10 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सांई और स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर 19 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुजफ्फरनगर ने बरेली को हराकर जीत दर्ज की। चंद्रकांता मेमोरियल स्टेडियम में हुए मैच में पहले टॉस जीतकर बरेली ने फील्डिंग का  फैसला किया। मुजफ्फरनगर ने 30 ओवर में 126 रन बनाए। आकिब ने 46 रनों की पारी खेली। बरेली के ऋषभ वाल्मीकि ने हैट्रिक के साथ चार विकेट झटके। शिवांश और समर प्रताप ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बरेली की टीम ने 28.4 ओवर में 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। हर्षकांत ने 26 और आयुष ने 22 रनों का योगदान किया। मुजफ्फरनगर की ओर से विनय ने चार और रितिक ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर जिला संयोजक सचित सक्सेना, संकेत बाली, मनीष वैष्णव, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, एचएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। शामिल रहे। शुक्रवार को बरेली और मुरादाबाद के बीच मैच होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें