फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महापुरुषों की झांकियों ने लुभाया, जय भीम के नारों से गूंजा शहर

Mon, 15 Apr 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल बाबा साहब, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, साहूजी महाराज, समेत अन्य महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जय भीम के नारों से शहर गूंज उठा। श्रेष्ठ झांकियाें को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


डाॅ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा को मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप विवि के रजिस्ट्रार महेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कोतवाली के सामने स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू होकर शोभायात्रा कुतुबखाना, श्यामगंज, बरेली काॅलेज, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा होते हुए वापस आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह व्यापारियों ने इसका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान का सभी को पालन करना चाहिए। देश की तरक्की में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सागर, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, महासचिव राजेश सागर, रमेश चंद्रा, डाॅ.अरुण कुमार, प्रो. राम मनोहर आदि मौजूद रहे। फतेहगंज पश्चिमी और गांव कुरतरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान अनार सिंह सागर, जितेन्द्र कुमार, शेरसिंह सागर, धर्मसिंह, हीरालाल सागर, टीकाराम सागर, नेतराम सागर, सत्यपाल सागर, केपी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
समाज सुधारक थे डॉ. आंबेडकर

फोटो
बरेली। केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने केक काटा। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को समाज सुधारक बताया। इस दौरान प्रवक्ता ममता कुमारी, शालिनी वर्मा, कविता चौधरी, उर्मिला देवी, मंजूलता पाल उपस्थित रहीं। संवाद
सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए थे प्रयास

फोटो
बरेली। रुहलेखंड विश्वविद्यालय में कुलसचिव सुनीता यादव ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किए। संचालन डॉ. ज्योति पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रो. जेएन मौर्य, तपन कुमार, सुधांशु शर्मा, कैलाश चंद्रा, अर्जुन सिंह, रामप्रीत उपस्थित रहे। विधि विभाग में भी आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभाग के डॉ. पवन कुमार सिंह, कामिनी विश्वकर्मा, डॉ. शहनाज अख्तर, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. लक्ष्य लता मौजूद रहीं। संवाद
-
सड़कों पर लगा जाम

फोटो
बरेली। डॉ. आंबेडकर जयंती पर मुख्य कार्यक्रम कोतवाली के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में रखा गया था। इस दौरान पुराना बस अड्डा, अय्यूब खां, नावल्टी व श्यामगंज चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। दो से ढाई घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। संवाद
....................
राज्यमंत्री ने गोष्ठी में रखे विचार

भाजपा महानगर की ओर से आंबेडकर की जयंती पर सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि बाबा साहब हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान महापौर डाॅ. उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ. तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, राजकिशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।
-
संविधान विरोधी ताकतों को हराने की अपील

अय्यूब खां चाैराहे स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बाबा साहब के संविधान के बदौलत आज समाज का पिछड़ा वर्ग सिर उठाकर चल पा रहा है। उन्होंने अपने बूथ पर संविधान विरोधी ताकतों को हराने कही अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, प्रवक्ता मयंक शुुक्ला माेंटी, उपाध्यक्ष अशफाक गाजी आदि मौजूद रहे।

फोटो



पौधरोपण कर वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया

बरेली। आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने पौधरोपण कर वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। बदायूं रोड स्थित इफको कॉलोनी पार्क में एकत्रित कॉलोनीवासियों ने पौधरोपण कर केक काटा। इसमें विवेक विहार, मारुति विहार, अटलपुरम, रामचंद्रपुरम और इफको कॉलोनी के लोग शामिल रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष आरके राव, संरक्षक हाकिम सिंह, तेजराम सिंह, महासचिव शैलेंद्र कुमार भारती, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें