फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर धूप ने किया बेहाल, शाम को राहत की फुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद अब धूप व उमस लोगों को बेहाल कर रही है। रविवार को दिनभर धूप व उमस के चलते अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर घुमड़ रहे बादल शाम को बरसे तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने रविवार देर रात हवा की दिशा बदलने पर सोमवार को बारिश की उम्मीद जताई है। कहा कि बीते दिनों बारिश के बाद हवा की दिशा बदलने से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। शनिवार रात हल्के बादल छाए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। सुबह आसमान साफ होने से धूप हावी रही। हवा में नमी 76 फीसदी और गति सात किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें