फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप निकली पर तपिश पर भारी रही रिमझिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के बाद हल्की बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से दोपहर और फिर शाम को कहीं-कहीं रिमझिम हुई। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक धूप रही पर हवा में घुली नमी से तपिश का असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ घिरने से जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बन रहा है, वहां बादल मंडराने के साथ बारिश कर रहे हैं। दो दिन तक और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 33.8 डिग्री, न्यूनतम पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 80 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
33.8
25.1
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:52
सूर्यास्त 6:31 संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें