फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्यार्थियों ने थाने जाकर समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। म्यूज इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने मंगलवार को कोतवाली फरीदपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के काम करने के तौर-तरीके जाने। काम के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर ने महिला सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं समेत हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत म्यूज इंटर काॅलेज के विद्यार्थी कोतवाली फरीदपुर पहुंचे। कोतवाली का भ्रमण कराते हुए सीसीटीएनएस कक्ष, डाक कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, बंदी गृह आदि ले जाया गया। इंस्पेक्टर व महिला कांस्टेबल ने पुलिस की कार्यशैली को बताया। छात्राओं ने पुलिस से जाना कि रिपोर्ट कैसे दर्ज की जाती है। सबसे पहले शिकायत कहां की जाती है। इंस्पेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अकाउंट चलाने वाली सभी छात्राएं अपनी डीपी को प्राइवेसी में रखे। सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन होने वाले अपराध से बचने के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को अपने क्षेत्र के थाने का फोन नंबर रखना चाहिए अगर कोई बात है तो उन्हें तत्काल फोन कर बताना चाहिए। किसी अपराध को छिपाने से अपराध बढ़ता है, इसीलिए तत्काल अपने गुरुजनों और माता-पिता व पुलिस को बताना चाहिए। छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही 1090, 112, 1076 एवं 108 और 102 हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर, महिला कांस्टेबल नीशू, कॉलेज के प्रधानाचार्य करुणा शंकर शर्मा, निदेशक योगेंद्र शर्मा, समीक्षा, वशिष्ठ, उज्ज्वल यादव, अंशिका, शीतल यादव, शिवा यादव, समन जहाँ, पायल, काजल यादव, श्रेया, नन्दिनी, कशिश, विशाल, अजीत यादव, अंश यादव, देवकृष्ण, अमन समेत तमाम छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें