फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी के बेटे को होटल की छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेडिसन होटल में व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल के बेटे को कपड़ा व्यापारी और उसके बेटे ने नशे की हालत में छत से नीचे फेंक दिया। करीब 25 फिट नीचे बेसमेंट मेंं गिरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनके बेटे सार्थक अग्रवाल स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का व्यापार करते हैं। शनिवार को सार्थक एक परिचित व्यापारी के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने पीलीभीत बाईपास स्थित होटल रेडिसन गए थे। सार्थक के साथ उनके दोस्त तुषार मित्तल और नंदीकर सक्सेना भी थे। समारोह के दौरान जनकपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी सतीश अरोड़ा और उसका बेटा रिदिम अरोड़ा नशे की हालत में सार्थक से अभद्रता करने लगे। सार्थक के विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और होटल की पहली मंजिल से उसे बेसमेंट मेंं फेंक दिया।
सार्थक के दोस्त नंदीकर को भी नीचे फेंकने की कोशिश की गई। सार्थक बेसमेंट में गिरने से घायल हो गए। आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी रिदिम ने उनपर लात घूसे बरसाए और जान से मारने की नियत से तमंचा निकाल लिया। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सतीश और रिदिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रही घटना
- पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। होटल के हर कोने में सीसीटीवी लगे हैं। इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी पहले सार्थक और उसके दोस्तों से झगड़ा रहे हैं, फिर उसे खींचकर किनारे पर ले गए और बाउंड्री से नीचे फेंक दिया। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कुछ और एंगल की फुटेज निकालकर दोषियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी। एक अन्य वीडियो में आरोपी माफी मांगता दिख रहा है, थोड़ी देर बाद ही आरोपी पिता-पुत्र मौके से चले गए थे।

- हमारे यहां पार्टी आयोजित की गई थी। यह विवाद आयोजक पक्ष के मेहमानों के बीच हुआ था, इसका होटल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। - अमित शर्मा, पीआरओ, रेडिसन होटल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें