पत्रिका का विमोचन करते मनोज कुमार हरित, साथ में अन्य। स्रोतः स्वयं
- फोटो : पत्रिका का विमोचन करते मनोज कुमार हरित, साथ में अन्य। स्रोतः स्वयं
शक्ति सनातन व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन हुआ
बरेली। भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव और पंडित रघुवीर कुमार चौबे की 26वीं पुण्यस्मृति पर शक्ति सनातन व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया।
सुभाष नगर स्थित ईश्वरी भवन में हुए आयोजन में कार्यक्रमों की शुरुआत अपराह्न दो बजे भगवान श्रीराम के जन्म से हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ और माता के भजन और छंद गाए गए। पत्रिका का विमोचन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने किया। इस दौरान प्रसाद वितरण के साथ पंडित प्रदीप कुमार चौबे ने सभी को पत्रिका का निशुल्क वितरण किया। आयोजन में अधिवक्ता सतीश चौबे, अविनाश चौबे, अनुज, मनोज, पीयूष, रघुवंश मणि, आराध्या, अथर्व चौबे का सहयोग रहा। ब्यूरो