फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुलूस के साथ अजादारी का सिलसिला पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिया समुदाय मे दो महीने आठ दिन की अजादारी का सिलसिला सोमवार को अंतिम जुलूस के साथ समाप्त हो गया। मंगलवार को ईद ए जेहरा मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इमामबाड़ा फतेह अली शाह से शिया समुदाय के लोगो ने इमाम ए जुमा मौलाना शम्सुल हसन खां की सदारत में अलविदाई जुलूस अलम निकाला। मौलाना समर हैदर आब्दी के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में इत्तेहाद के साथ तमाम अंजुमनें मुनव्वर बाग पहुंचीं। वहां मुतवल्ली जमीर रजा बॉबी की ओर से मजलिस हुई। इसके बाद 11वें इमाम के ताबूत की जियारत पर आली जाफर राजा ने कदीमी अलविदाई नौहा पढ़ा और सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। यहां से सभी स्वालेनगर स्थित शिया कर्बला पहुंचे। वहां भी अंजुमनों ने मिलकर अलविदाई नौहा पढ़ा। मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि इमामबाड़ा वक्फ मोहम्मद हुसैन मुनव्वर बाग में महिलाओं ने भी मजलिस-मातम किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें