फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखों के शोर में नहीं सुनाई दीं मासूम की चीखें

Wed, 15 Nov 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। लावारिस कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। वहीं, यह भी सामने आया है कि जिस समय कुत्तों ने मासूम पर हमला किया उस समय पटाखे चलाए जा रहे थे। शोर की वजह से मासूम की चीखें किसी को सुनाईं नहीं दीं।
विज्ञापन

छेदालाल का मकान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक है। घर से कुछ दूरी पर खेत हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि दक्ष पहले कई बार अपने परिजनों के साथ खेतों की ओर जा चुका था। मंगलवार को जब मां और भाई काफी देर तक लौट कर नहीं आए तो वह उनकी तलाश में खेतों की ओर निकल गया। घर से करीब 400 मीटर दूर कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले। गर्दन सहित कई जगह से कुत्ते मांस नोचकर ले गए। कपड़े भी फटे हुए मिले।
मोहल्ले वालों ने बताया कि कस्बे में लावारिस कुत्तों का आतंक है। आए दिन वह लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। अब तक कई को घायल भी कर चुके हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत की ओर से इन्हें पकड़ने के इंतजाम नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें