फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बढ़ रही कतार, नहीं पूरा हो रहा दिव्यांगों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिव्यांग शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने, सत्यापन और अन्य जरूरी कार्य कराने पहुंच रहे दिव्यांगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। सोमवार को शिविर में 28 दिव्यांग पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद जब डॉक्टर पहुंचे तो सभी एक साथ आगे बढ़े। नोकझोंक की स्थिति भी बनी। मौजूद स्टाफ ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी और राउंड लेने के बाद डॉक्टर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में जांच के लिए बरेली समेत आंवला, मझगवां, बिथरी और अन्य ब्लॉकों से लोग परिजनों को लेकर पहुंचे थे। कड़ाके की ठंड में घंटों का सफर और फिर कु तुबखाना पुल निर्माण की वजह से मुसीबत झेलकर पहुंचे दिव्यांगों को डॉक्टरों की कमी खलती रही।
दिव्यांग प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह सुबह नौ बजे पहुंच गए थे, ताकि जल्दी से दिखाकर घर लौट सकें पर दोपहर अस्पताल में ही हो गई। नेत्रहीन के साथ आए मुजाहिर ने बताया कि वे पहले तीन सौ बेड अस्पताल गए थे, जहां से सत्यापन के बाद उन्हें शिविर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। तीन सौ बेड अस्पताल में लैब बनने के बाद कुछ सेवाएं वहां स्थानांतरित कर दी जाएंगी। इससे दिव्यांगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधनों में बेहतर सेवा मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें