बरेली। शुक्रवार की शाम बवाल के बाद से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो सकी है। सोमवार को सामान्य दिनों में तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार महज 16 सौ मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे सन्नाटा पसर गया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के सभी कक्ष में डॉक्टर समय से पहुंचे। कतार में लगे मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे। कतार कम होने से डॉक्टरों को दिखाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पर्चा, दवा, पंजीकरण, पैथोलॉजी, एनसीडी, एआरटी कक्ष के बाहर लंबी कतारें नहीं लगी। नोकझोंक और आपाधापी की स्थिति नहीं रही। फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक मरीजों में ज्यादातर बुखार, उल्टी, दस्त की चपेट में रहे। जिन्हें दवाएं और बचाव का परामर्श दिया गया। ब्यूरो