फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चक महमूद में पुराने रास्ते से बिना डीजे के निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा और चक महमूद में ईद मीलादुन्नवी के जुलूस को लेकर गतिरोध को दूर कर लिया गया। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने चार घंटे बस्ती में बैठक की। शुरू में युवाओं और महिलाओं का तीखा विरोध झेलना पड़ा पर बाद में सहमति बन गई। बिना डीजे के इसी रूट से यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को चक महमूद में एसीएम प्रथम नहने राम, सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह और बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम फोर्स लेकर पहुंच गए। वहां पहले एक पक्ष से बात की और फिर दूसरे पक्ष की बस्ती में पहुंचे। महंत राकेश कश्यप और अन्य लोगों के साथ बैठक की। कुछ युवाओं ने पुलिस पर दूसरे समुदाय के लोगों की मंशा के मुताबिक काम करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने साफ कहा कि बिना अनुमति अंजुमनों का जुलूस निकला तो वे रास्ते पर धरना देंगी। कुछ देर के बाद सहमति बन गई। तय हुआ कि पीपल वाले पुराने रास्ते से बिना डीजे के जुलूस निकाला जाएगा।
चक महमूद से जोगी नवादा तक इलाका फिर से छावनी बन गया है। पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ भी तैनात की गई है। जुलूस के दौरान पूरे इलाके को सील करने की योजना है, ताकि कोई सावन की तरह खुराफात न कर सके। हालांकि, सहमति बन चुकी है पर किसी भी बवाल से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट रहेगी। ड्रोन से निगरानी कराकर छतों पर पत्थर तलाशे गए।
विज्ञापन


किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। सभी को समझा दिया गया है कि परंपरागत रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा। डीजे न बजाने पर भी सहमति बनी है। फोर्स भी तैनात रहेगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
बरेली। आईजी ने मंगलवार शाम सड़क पर उतरे। सुरक्षा का जायजा लिया। पुराना शहर के चक महमूद इलाके में उन्होंने लोगों से बात कर आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। आईजी डॉ. राकेश सिंह के साथ एसपी सिटी राहुल भाटी ने कांकरटोला चौकी, शाहनूरी मस्जिद, चक महमूद की मौर्या गली, वनखंडी नाथ मंदिर, मुख्य बाजार व भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें